Common Services Center, Narsingarh

CSC Olympiad 6.0 Class-III Hindi Sample Questions and Syllabus

 

CSC National Hindi Olympiad

About

हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर का महत्वपूर्ण अंग है। हिंदी भाषा में प्रवीणता संप्रेषण कौशल, समझ और रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने में सहायक होती है। CSC हिंदी ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों की व्याकरण, शब्दावली, पठन और लेखन क्षमताओं को मजबूत करना है, जिससे वे भाषा की गहरी समझ विकसित कर सकें।

यह ओलंपियाड उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो हिंदी भाषा में दक्षता प्राप्त करना और उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं।

Syllabus

खण्ड-अ-हिंदी व्याकरण: वर्ण, स्वर, व्यंजन, शब्द, लिंग, वचन, काल, शब्दार्थ, शुद्ध-अशुद्ध शब्द, वर्तनी, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, उपसर्ग, प्रत्यय, मुहावरे, पहेली; खण्ड-ब-हिंदी पठन कौशल: अपठित गद्यांश; खण्ड-स-उच्च योग्यता

Sample Questions

Q.1 इनमें संयुक्त व्यंजन कौन है?
  • a. य
  • b. र
  • c. व
  • d. ज्ञ
Q.2 स्पर्श व्यंजन की कुल संख्या है:
  • a. 26
  • b. 25
  • c. 24
  • d. 20
Q.3 ऐ वर्ण से पहले आने वाला वर्ण है-
  • a. ओ
  • b. औ
  • c. ए
  • d. अं
Q.4 इनमें कौन विसर्ग है?
  • a. अं
  • b. अ:
  • c. ण
  • d. ड
Q.5 निम्न में कौन पुल्लिंग है?
  • a. सीता
  • b. बकरी
  • c. हाथी
  • d. गाय
Q.6 निम्न मे कौन शुद्ध है?
  • a. संसारिक
  • b. सांसारिक
  • c. संशारिक
  • d. संशोरिक